कोरोना से कांग्रेस के बड़े नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर

पूर्व केंद्रीय मंत्री व लद्दाख से तीन बार सांसद रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी नामग्याल का कोरोना वायरस से 83 साल की उम्र में निधन हो गया। नामग्याल कई बीमारियों के साथ-साथ कोरोना वायरस से संक्रमित थे। लद्दाख में नामग्याल बौद्धों के बीच सम्मानित नेता थे। इसके साथ ही वह एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थे।

नामग्याल के निधन पर नेताओं ने जताया शोक

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पार्टी के विभिन्न पदों पर रहने वाले नामग्याल जम्मू-कश्मीर विधान परिषद में दो बार सदस्य भी रहे। तीन बार सांसद रहते हुए उन्होंने कई मंत्रालयों में काम किया। उन्हें भुलाया नहीं जा सकता।

लेह के सांसद और बीजेपी नेता जाम्यांग सेरिंग नामग्याल ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री का निधन बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि लद्दाख के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लद्दाख के कई अन्य नेताओं ने भी गहरा शोक जताया।

नामग्याल 1960-73 और 1974-80 तक सातवीं लोकसभा के लिए चुने जाने से पहले जम्मू और कश्मीर विधान परिषद के सदस्य रहे थे। चार साल बाद 1984 में एक बार फिर वह लोकसभा सांसद चुने गए और उन्होंने केंद्र सरकार को 1988-89 के बीच केंद्रीय उप मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया, तो वहीं 1996 में तीसरी बार लोकसभा के लिए चुने गए थे।

कांग्रेस नेता पी नामग्याल के अलावा तीन अन्य व्यक्तियों की भी लद्दाख में कोरोना से मौत हुई है। तो वहीं अब तक कोरोना के कुल 43 मामले सामने आ चपके हैं हैं, जिसमें 34 एक्टिव मामले हैं। देश में कोरोना मरीज़ों का आंकड़ा 1,98,000 के पार पहुंच गई है और 5,500 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है।

Comments

Popular posts from this blog

MLT OLD QUESTION PAPER - DMER lab technician 2023 - PART 1

GMC LABORATORY TECHNICIAN MOCK TEST

GMC Lab Technician Exam Paper 2025 PDF (10 May) – Question Paper, Answer Key & Analysis